होटल में बंधक बनाकर मारपीट और वसूली
युवक जब होटल पहुंचा तो महिला नहीं मिली। वहां तीन युवक और उनका एक साथी मौजूद था। वे उसे होटल के कमरा नंबर 202 में ले गए और बंधक बना लिया। एक युवक ने तमंचा दिखाकर उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया और जेब से 16 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद मारपीट कर उसका वीडियो बनाया गया और चैट वायरल करने की धमकी दी गई।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने अलग-अलग खातों में 50 हजार, 40 हजार और एक लाख रुपये ट्रांसफर कराने की कोशिश की, लेकिन लेनदेन सफल नहीं हुआ। बाद में उसे शहर के अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर रुपये निकलवाने का प्रयास किया गया। अंत में एक व्यक्ति के यूपीआई खाते में पांच हजार रुपये डलवाए गए। आरोपियों ने मोबाइल से चैट डिलीट कर फोन वापस कर दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।