फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कमरे में फंदे पर लटकी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। क्षेत्र के गांव हृदयपुर मानपुर निवासी एक महिला ने गृह क्लेश से तंग आकर घर के कमरे में फंदे पर लटक गई, जिससे उसकी मौत हो गई। छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे हृदयपुर मानपुर गांव निवासी अमर सिंह की पत्नी मीना देवी (24) ने घर के कमरे में फंदे पर लटक गई। परिजनों ने जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। महिला के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए बरेली भेज दिया गया है। मृतक महिला के परिजनों ने घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। वहीं, पुलिस का कहना है यदि घटना से संबंधित कोई तहरीर दी जाती है तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


एक और महिला ने की आत्महत्या
फरीदपुर। फंदे पर लटक कर एक और महिला ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के गुलाब नगर गांव निवासी छोटे लाल की पत्नी रामरती (32) ने घर के बरामदे में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार महिला का पति छोटेलाल दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। घटना के दौरान वह घर पर नहीं था। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव वडरा कासिमपुर गांव में महिला का मायका है। महिला की वर्ष 2016 में शादी हुई थी। उसे दो बेटी और एक पुत्र है। पुलिस के अनुसार पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। संवाद

गृह क्लेश से तंग आकर युवक ने दी जान

आत्मघाती कदम उठाने से पूर्व पत्नी से साड़ी लेकर खलिहान लेकर गया था
आंवला। बृहस्पतिवार की रात थाना क्षेत्र के पनवड़िया गांव निवासी 25 वर्षीय धर्मवीर ने गृह क्लेश के चलते अपने ही घर के सामने बने खलिहान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार युवक मेहनत -मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। दोनों पति-पत्नी में अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। बृहस्पतिवार दिन में किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। बृहस्पतिवार रात युवक ने जान देने से पहले घर में सो रही पत्नी से उसकी साड़ी मांगी और कहा कि गर्मी ज्यादा होने से घर के बाहर खलिहान में सोने जा रहा है। रात में ही खलिहान में फंदे पर लटककर जान दे दी।युवक को एक बेटा व बेटी है। उसकी पत्नी गर्भवती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें