फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 3 मृतका सुमन का फाइल फोटो
विज्ञापन
क्योलड़िया। दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने एक विवाहिता की गला घोटकर हत्या कर कमरे में बने कुंडे से लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन रोते-बिलखते उसकी ससुराल पहुंच गए। घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना क्षेत्र न्यूरिया के गांव के चटडांग उर्फ बलदेवपुर के नरायनलाल ने अपनी बेटी 24 वर्षीय सुमन कुमारी का विवाह वर्ष 2019 में थाना क्योलड़िया के फतेहगंज गांव के अरविंद कुमार के साथ किया था। नरायनलाल ने बताया कि विवाह के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में ससुराली दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में दो लाख रुपये नकद और एक कार की मांग करने लगे। विवाहिता ने इसकी शिकायत अपने मायके वालों से की। इस पर दोनों पक्षों में वार्ता हुई, तब भी ससुराली अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे।
आरोप है 17 जून को विवाहिता के ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शाम को उन्हें सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई है। यहां मौके पर मायके पहुंचे तो देखा की कुंडे पर उसकी लाश लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। विवाहिता के पिता नरायनलाल ने अरविंद कुमार, नेमवती, सुमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें