फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। थाना क्षेत्र के पेपर तारा गांव में बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि क्षेत्र के पेपर तारा गांव निवासी राजीव की पत्नी विनीता (35) की मौत हो गई। परिजन पोस्टमाॅर्टम कराने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों ने बताया कि महिला ने बृहस्पतिवार देर रात फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं, मृतक के पति ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को बिना सूचना दिए शव को फंदे से उतार लिया। अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। महिला को एक पुत्री व दो पुत्र हैं। इसमें सबसे बड़ी बेटी लगभग 12 वर्ष की है। वहीं, सबसे छोटा बेटा लगभग आठ वर्ष का है। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें