फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। पीलीभीत-बरेली मार्ग में लभेड़ा के पास सड़क पार कर रही महिला रोडवेज बस की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। पीलीभीत के बल्लभ नगर काॅलोनी के किराना व्यवसायी रवि अग्रवाल अपनी पत्नी पूनम अग्रवाल के साथ कार से बेटी से मिलने बरेली जा रहे थे। लभेड़ा उर्फ बुलंद नगर में कृतिका काॅलेज के पास बाग के किनारे आम खरीदने के लिए दंपती कार से उतरा। इसके बाद पूनम सड़क पार कर ही रहीं थीं। तभी रोडवेज बस की चपेट में आ गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे रिठौरा चौकी इंचार्ज सौरभ यादव ने महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन

ढाबा किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत

बहेड़ी। ईद-उल-अजहा पर्व के मौके पर ससुराल वालों से मिलने जा रहा एक युवक मंडनपुर के एक ढाबा किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शेरगढ़ थाने के गांव मवई काजियान निवासी मो. नईम (40) ईद के मौके पर ससुरालियों से मिलने गांव मुड़िया मुकर्रमपुर जा रहे थे। मंडनपुर ढाबा किनारे खड़े एक ट्रक में उनकी बाइक जा टकराई। पुलिस ने नईम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मो. नईम की शादी सात महीने पहले ही नजमा के साथ हुई थी। नजमा गर्भवती बताई जाती है। घटना के दिन वह अपनी ससुराल में ही थी। मो. नईम मेहनत-मजदूरी कर अपने पिता का हाथ बंटाता था। जवान बेटे की मौत पर परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। घटना शाम चार बजे के बाद की बताई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें