फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मजदूरी करने उत्तराखंड गए युवक की पत्नी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां। थाना क्षेत्र के एक गांव से मजदूरी करने के लिए उत्तराखंड गए युवक की पत्नी लापता हो गई। पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी उमेश गंगवार उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के थाना ट्रांजिट कैंप में अपनी पत्नी के साथ रहकर मजदूरी करता है। युवक का कहना है कि 12 जून को जब वह मजदूरी करके वापस अपने निवास पर आया तो उसकी पत्नी शिवानी देवी घर पर नहीं थीं। तलाश करने पर भी वह नहीं मिली तो वह संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने गया तो पुलिस ने नहीं सुनी। जिसपर भाजपा नेता विपिन गंगवार ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। इधर, पीड़ित की शिकायत पर बरेली सांसद ने संबंधित थाने के एसओ को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें