फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो बाइक की टक्कर में महिला की मौत, पति और बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की फातिहा में शामिल होकर ससुराल लौट रही थी महिला
विज्ञापन

बरेली। महेशपुरा क्राॅसिंग पर रेलवे फाटक खुलने के इंतजार में खड़े बाइक को पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पति और डेढ़ का साल बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

करेली निवासी अब्दुल रज्जाक अपनी पत्नी 35 वर्षीय बरीसन और डेढ़ साल के बेटे बाबू के साथ बुधवार को ससुराल गए थे। परिजनों ने बताया कि रज्जाक के ससुर की मौत के बाद उनकी 20वें की फातिहा में शामिल होने गए थे। बृहस्पतिवार को वहां से लौटते समय वह महेशपुरा रेलवे फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से आई बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बरीसन की मौत हो गई। जबकि उनके पति और बेटा गंभीर घायल हो गए। दोनों को पड़ोस के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बरीसन की बाइक को जिस बाइक ने टक्कर मारी, उस पर सवार युवक भी हादसे के बाद नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे भी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वह बोल नहीं पा रहा है। सुभाषनगर थाना पुलिस उसके परिवार के बारे में भी जानकारी कर रही है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें