फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार नहर में गिरने से महिला की मौत, पति-बेटा घायल, जयपुर से लौटते समय हुआ हादसा

Wed, 22 May 2024 09:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। गर्मी की छुट्टी होने पर स्कूल से बेटे को लेकर घर जा रहे दंपती की कार नहर में पलट गई। महिला की मौत हो गई। जबकि पति और बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो, नहर से कार निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे पर इनायतपुर गांव के पास कार नहर में गिरने से महिला की मौत हो गई। वहीं, पति और बेटा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड के जनपद चंपावत के बनबसा थाना क्षेत्र के गांव पनपोखड़िया निवासी किशन चंद का बेटा नितिन जयपुर के एक कॉलेज में बीटेक का छात्र है। ग्रीष्मकालीन अवकाश होने पर किशन चंद, पत्नी किरन चंद के साथ बेटे को कॉलेज से घर लेकर जा रहे थे। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर जैसे ही वह इनायतपुर गांव के पास पहुंचे, कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

वहां से गुजर रहे राहगीरों ने नहर में छलांग लगाकर उनको बाहर निकाला। दम घुटने की वजह से किरन चंद की मौत हो गई। किशन चंद और नितिन को भी कई जगह चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद कार को नहर से निकलवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां का शव देख बदहवास हुआ बेटा
मां की मौत के बाद नितिन का बुरा हाल था। कभी वह घायल पिता को ढांढस बंधाता तो कभी मां का शव देख बिलखने लगता। नितिन ने बताया कि वह बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र है। पढ़ाई पूरी होने के साथ ही उसे नौकरी भी मिल गई है। चार दिन भी बाद ही ज्वाइनिंग के लिए जाना था। इससे पहले हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें