फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कीटनाशक खाने से महिला की मौत

Mon, 03 Aug 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पति से विवाद के बाद 43 वर्षीय सरिता कश्यप ने कीटनाशक दवा खा ली। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सरिता की बेटी सुमन कश्यप ने बताया कि उनके पिता पेट शॉप चलाते हैं। रविवार सुबह पिता घर से कुत्ता टहलाने निकले थे। इससे पहले रात में उनके माता-पिता का किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। बताया कि घर में मौजूद उनकी मां सरिता नहाने के बहाने बाथरूम की ओर गईं और कुत्तों की किलनी मारने वाली दवा खा ली। इससे उनकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

पहले वे लोग नहीं समझ पाए। जब मां ने उन्हें बताया तो वह लोग उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान सरिता कश्यप ने दम तोड़ दिया। पोस्टमाॅर्टम में मौत की वजह स्प्ष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया। परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें