फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल संचालक और डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Jul 2026 05:48 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के महेशनाथ अस्पताल में प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से एक महिला की मौत हो गई थी। उसके पति ने अस्पताल संचालक और डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के एक अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मौत होने का मामला तूल पकड़ गया है। अब महिला के पति ने महेशनाथ अस्पताल के संचालक और डॉक्टर के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीलीभीत के बिलसंडा निवासी सतीश वर्मा ने रिपोर्ट में जिक्र किया कि उन्होंने अपनी पत्नी रूबी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर 24 जून को हरुनगला स्थित महेशनाथ अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर दीपक यादव ने रूबी का इलाज शुरू कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ऑपरेशन करना पडे़गा। 

कुछ देर बार अस्पताल प्रबंधन ने जच्चा-बच्चा स्वस्थ होने की जानकारी दी। इसके बाद रूबी को आईसीयू में भर्ती कर दिया गया और सतीश को नहीं मिलने दिया। शाम को जब सतीश पत्नी रूबी से मिले तो पता चला कि अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की तो आईसीयू से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति करता रहा मिन्नतें, रात में नहीं आया डॉक्टर 
सतीश आधी रात को जब आईसीयू में गए तो बेड पर अत्यधिक खून फैला था। सतीश ने अस्पताल प्रबंधन से किसी डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा। आरोप है कि रात 12 से सुबह के चार बजे तक सतीश अस्पताल प्रबंधन से डॉक्टर बुलाने की मिन्नतें करते रहे लेकिन डॉक्टर को नहीं बुलाया गया। 25 जून 2026 को सुबह चार बजे पत्नी की इलाज न मिलने के कारण अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गई। 

सतीश ने पत्नी की मौत का जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधक दीपक पटेल और डॉक्टर दीपक यादव को बताया। एसएसपी अनुराग आर्य से सतीश ने शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले ही इस मामले में कार्रवाई कर चुकी है। अब विवेचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें