फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
बबली। फाइल फोटो
विज्ञापन
भुता। थाना क्षेत्र के गांव मल्हपुर में मंगलवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद पति व ससुर दोनों घर से भाग गए। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुर व पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़िता ग्राम कमुआ कला निवासी संध्या ने बताया कि उनकी ननद बबली का विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व ग्राम मल्हपुर निवासी विवेक के साथ हुआ था।
शादी के कुछ साल बाद ही विवेक पत्नी बबली को बेवजह परेशान करने लगा। इसके कारण उनकी ननद परेशान रहने लगी। जब हमने उससे पूछा क्या वजह है तो उन्होंने बताया कि पति अक्सर उन्हें मारता-पीटता है। घर से बाइक लाने के लिए दबाव बनाता है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात हमें सूचना मिली कि ननद बबली को दहेज के खातिर ससुराल वालों ने हत्या कर दी। मौके पर बबली का शव फंदे पर लटका मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका को आठ साल की एक बच्ची है। मृतिका का पति मजदूरी आदि का कार्य करता है।
विज्ञापन

इधर, थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें