फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
राधा - फोटो : राधा
विज्ञापन
नवाबगंज। बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पंडरी समीप बरौर निवासी राधा देवी (55) पत्नी इंद्रजीत बुधवार देर रात अपने बेटे गंगाराम के साथ बाइक से दावत खाकर घर लौट रहीं थीं। वह जैसे ही बरेली-पीलीभीत हाईवे पर नवाबगंज के पास पहुंचीं बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सीएचसी भिजवा दिया। मृतक के बेटे गंगाराम के मना करने पर पुलिस ने शव बिना पोस्टमॉर्टम कराए हुए परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें