फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से महिला की मौत, बेटी झुलसी

Tue, 13 Jun 2023 04:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

भरतौना गांव निवासी महिला और उसकी बेटी खेत में चारा काटने गई थीं, तभी उनके ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में खेत पर पशुओं के लिए चारा काटने गई मां-बेटी के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भमोरा क्षेत्र के भरतौना गांव निवासी सोमवती सोमवार को अपनी बेटी के साथ चारा काटने गई थी। इसी दौरान उनके ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। 

जानकारी मिलने के बाद परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां सोमवती को मृत घोषित कर दिया गया। पिंकी का एक हाथ बुरी तरह झुलस गया है। सोमवती के शव को गांव से पोस्टमार्टम के लिए बरेली लाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें