फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, पिता-पुत्र नीचे फंसे, जैक लगाकर बाहर निकाला; Video

Sat, 07 Dec 2024 07:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: हाफिजगंज बाइपास पर बाइक सवार दंपती को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लग गई। इससे ट्रक में फंसी बाइक करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। उसके पति और पुत्र घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
ट्रक के नीचे फंसी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर हाफिजगंज कस्बे के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में रामपुर के थाना कैमरी के गांव रास डांडिया निवासी सायमा (35 वर्ष) की मौत हो गई। ट्रक और बाइक के बीच फंसे उनके पति फिरासत अली और 10 वर्षीय बेटे शाने अली को जैक लगाकर करीब 20 मिनट बाद निकाला जा सका। पुलिस ने चालक को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

फिरासत अली नवाबगंज के गांव सिजोलिया में अपने बीमार साढू को देखने आए थे। शनिवार दोपहर बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। हाफिजगंज तिराहे पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद बाइक ट्रक के पहियों में फंसकर घिसटती चली गई। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका।

ट्रक के नीचे फंस गए थे पिता-पुत्र 
पहिये के नीचे आने की वजह से सायमा की मौके पर ही मौत हो गई। फिरासत अली और उनका बेटा ट्रक और बाइक के बीच फंस गए। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पिता-पुत्र को बाहर निकाने का प्रयास किया। नाकाम होने पर जैक लगाकर ट्रक का अगला हिस्सा उठाया गया। तब दोनों को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। सायमा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मां के शव को देखकर बिलख पड़ा बेटा
ट्रक के नीचे फंसे शाने अली को जैसे ही बाहर निकाला गया, मां के शव को देखकर वह बिलख पड़ा। फिरासत अली थोड़ी देर तक बेटे को संभालने की कोशिश करते रहे, पर उनके भी सब्र का बांध टूट गया। वह भी बिलखने लगे। दोनों को विलाप करते देख वहां से गुजरने वालों की आंखें भी नम हो गईं। पुलिस ने दोनों का प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

सुबह हाईवे से खंती में पलटी मैजिक 
सुबह के वक्त बरेली-पीलीभीत हाईवे पर तेज रफ्तार इको कार को बचाने के प्रयास में टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई थी। हादसे में आरबीएमआई कॉलेज के पांच छात्र-छात्राएं घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। सभी विद्यार्थी पीलीभीत से बरेली आ रहे थे। हादसे के बाद इको कार चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें