फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चनहेटी क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। घर से निकली एक महिला शनिवार तड़के चनहेटी क्रासिंग के पास दिल्ली की तरफ जा रही एक ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार से संपर्क करने के बाद शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के चनहेटी क्रासिंग के पास राहगीरों के एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस की पूछताछ में महिला की पहचान गांव की ही 65 वर्षीय कटोरी देवी के तौर पर हुई। पूछताछ में बेटे अर्जुन ने बताया कि उनकी मां मानसिक तौर पर कमजोर थीं। कई साल से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। शनिवार तड़के ही घर से निकल आई थीं। फिर कुछ देर बाद हादसे की सूचना उन्हें मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें