फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में मिला महिला का शव: नाराज होकर घर से गई थी विवाहिता; हत्या कर नदी में फेंके जाने की आशंका

Sat, 06 May 2023 01:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सहसवान कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला तीन दिन पहले घर से नाराज होकर निकली थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच शुक्रवार को घाट पर पहुंचे लोगों ने उसका शव गंगा में उतराता देखा। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस, विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन से लापता महिला का शव शुक्रवार को गंगा में उतराता मिला। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव परशुराम नगला निवासी 30 वर्षीय सीमा पत्नी राकेश तीन दिन पहले परिवार में मामूली विवाद होने पर नाराज होकर चली गई थी। उसने बताया था कि वह पड़ोस में फसल को देखने जा रही है। इसके बाद वह नहीं लौटी तो परिजनों को आशंका हुई। 

आपबीती: पति के छत पर जाते ही दिखे दो लोग...उन्होंने मुंह दबाया, फिर क्या हुआ कुछ पता नहीं; CCTV से खुलेगा राज
विज्ञापन


परिजन उसकी तलाश में खेत पर पहुंचे, जहां वह नहीं मिली। इसके बाद उसके मायके वाले और ससुरालीजन उसकी लगातार तलाश करते रहे। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

घाट पर स्नान को पहुंचे लोग तो हुई जानकारी 

शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आसपास के लोग गंगा स्नान करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि महिला का शव पानी में उतरा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकाला गया तो पता चला कि वह शव सीमा का है। सीमा के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। 

शव की हालत देखकर आसपास के लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर करने लगे। इस संबंध में एसएचओ विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज थी, वह नाराज होकर घर से चली गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें