फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला सिपाही के पति ने दवा फर्म को चूना लगाया, विरोध पर दरोगा बताकर मालिक को धमकाया

Tue, 23 Sep 2025 03:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली में महिला सिपाही के पति ने दवा फर्म को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। फर्म के मालिक ने शिकायत की तो खुद को दरोगा का पति बताकर धमकी दी। फर्म मालिक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुराना शहर निवासी कमल गुप्ता के मुताबिक वह कमल फार्मा एजेंसीज के नाम से दवाइयों की फर्म चलाते हैं। 21 जून को दवाइयों की बिक्री के लिए प्रेमनगर के ब्रह्मपुरा चौक निवासी आशीष शर्मा को नौकरी पर रखा था। नौकरी लगते ही आशीष ने बेटी की फीस जमा करने और मजबूरी बताकर 55 हजार रुपये एडवांस ले लिए। 33 हजार रुपये फिर बहाना बनाकर ट्रांसफर करा लिए। आशीष ने एक महीने में 193889 रुपये की दवाइयां रसीदों पर फर्जी प्राप्त दिखाकर गबन कर ली। 

अंजाम भुगतने की दी धमकी 
आरोप लगाया कि आशीष ने धोखाधड़ी कर फर्म को 282189 रुपये का चूना लगाया। इसके बाद आशीष रकम लौटाने का वादा करता रहा। 26 जुलाई को आशीष ने रुपये लौटाने से मना कर दिया। पत्नी को दरोगा बताकर अंजाम भुगतने की धमकी दी। जानकारी करने पर पता चला कि आशीष की पत्नी लखनऊ में सिपाही है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में आशीष के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें