फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घरेलू कलह के चलते महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। गांव कुरतरा में गृह क्लेश के चलते 30 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। ससुर ढाकन लाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। वहीं, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ नीलेश मिश्रा और थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने भी घटना का मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

गांव कुरतरा निवासी सूरज पाल की शादी करीब पांच वर्ष पहले थाना भोजीपुरा के गांव वीरपुर निवासी मोरपाल गंगवार की बेटी बेबी से हुई थी। ससुर ढाकन लाल ने बताया कि मंगलवार सुबह सूरज पाल और वह रोज की तरह मजदूरी करने चले गए। घर पर बेबी अकेले थी। सास, ननद दूसरे मकान में थी। पति से किसी बात को लेकर नाराज चल रही बेबी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बेबी को फंदे से उतार लिया। महिला के ससुर की सूचना पर आई पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विवाहिता के पिता मोरपाल गंगवार ने पुलिस को गला दबाकर हत्या करने की तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें