फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे-बहू के क्लेश में महिला ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेटे-बहू के विवाद के चलते बारादरी की डोहरा गौंटिया में रहने वाली 52 वर्षीय मीना उपाध्याय ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मीना के पति दीनदयाल उपाध्यक्ष एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस के मुताबिक, उनके बेटे संदीप और बहू शिवानी से अक्सर विवाद होता था। बीमारी के चलते वह परेशान थीं और एक दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी कराकर घर लौटी थीं मगर बेटे-बहू से फिर विवाद हो गया। रात में ही किसी वक्त उन्होंने पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार सुबह परिवार वाले उन्हें जगाने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें