फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेम प्रसंग में दो बच्चों की मां ने जहर खाकर दी जान, प्रेमी की हालत नाजुक

Thu, 26 Sep 2024 03:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसका गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने भी जहर खाया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। इससे प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रेमिका शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय शादीशुदा महिला के गांव के ही 10 साल छोटे युवक से संबंध हो गए थे। बेमेल प्रेम संबंधों की जानकारी के बाद परिवार और समाज के स्तर पर इसका विरोध हो रहा था। इससे महिला और उसके प्रेमी ने बुधवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ गई। 

बदायूं में बर्बरता: छोटे भाई ने किया प्रेम विवाह, बड़े को मिली ऐसी सजा की रूह कांप जाए
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

लंबे समय से थे दोनों के संबंध 
परिजनों ने अलग-अलग अस्पतालों में उन्हें भर्ती कराया। उपचार के दौरान ही महिला की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन परिवार की नाराजगी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। 

मीरगंज इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की जांच कराई जाएगी। वहीं अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें