फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली जिला अस्पताल की तीन मंजिला इमारत से कूदकर महिला ने दी जान 

Sun, 16 Jun 2019 04:54 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

बरेली जिला अस्पताल की तीन मंजिला इमारत से कूदकर महिला ने जान दे दी। जानकारी के मुताबिक भामोरा थाना क्षेत्र के गांव बलिया निवासी पूजा को आठ दिन पहले महिला अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया था। तब उसने मरी हुई बच्ची को जन्म दिया था। 

विज्ञापन


इसके बाद वह दूसरे बच्चों को देखकर व्याकुल रहने लगी। रविवार सुबह तकरीबन चार बजे महिला ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतका का नाम पूजा बताया जा रहा है। 

वहीं इस हादसे के बाद पूजा की सास के साथ अस्पताल की महिला स्टाफ द्वारा गलत व्यवहार किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि जब पूजा की सास अस्पताल पहुंची तो उसे बिना गेट पास के पीछे पार्किंग स्थल में पड़ा शव देखने तक जाने नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


दरअसल हुआ यूं कि पूजा की सास अस्पताल की सीढ़ीयों तक गई थी लेकिन वह बीच में रास्ता भटक गई थी लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने उनकी एक न सुनी और पूजा का शव देखने जाने से उन्हें रोक दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें