फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिलिंडर की आग में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत

Tue, 21 May 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। सिलिंडर की आग में झुलसी विवाहिता भारती की रविवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। भारती को जिंदा जलाने के आरोप में पति और जेठ 15 मई को जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

शहर के नेकपुर मोहल्ला निवासी लालता प्रसाद का कहना था कि उन्होंने अपनी बेटी भारती की शादी वर्ष 2013 में गालमपट्टी निवासी धर्मवीर से की थी। तब से ससुराल वाले भारती को परेशान कर रहे थे। उन्होंने पिछले दिनों एक मार्च को भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तब पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था।
लालता प्रसाद का आरोप है कि 30 अप्रैल को ससुराल वालों ने रसोई घर का गैस सिलिंडर खोल दिया। उसके बाद भारती को अंदर भेजा था। जैसे ही उसने माचिस जलाई कि आग लगने से भारती झुलस गई। उसके बाद परिवार वाले भारती को बरेली ले गए। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। इस संबंध में लालता प्रसाद ने धर्मवीर और उसके बड़े भाई धर्मेंद्र समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। धर्मवीर और धर्मेंद्र को दो दिन पहले पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। रविवार रात भारती की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। भारती की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें