फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति समेत सात लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Wed, 15 Apr 2026 10:14 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कटरा चांद खां मोहल्ले में मंगलवार सुबह विवाहिता का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
अनमोल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के कटरा चांद खां में पांच साल पहले ब्याही महिला का शव मंगलवार सुबह घर में ही फंदे से लटका मिला। सूचना पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची। ससुरालवालों ने पति से अनबन के बाद फंदे पर लटककर आत्महत्या करने की बात कही। मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग (लटकने से) मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के मैगलगंज निवासी संतोष कुमारी ने बारादरी थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि उनकी बेटी अनमोल उर्फ कोमल की शादी वर्ष 2021 में कटरा चांद खां निवासी आकाशदीप से हुई थी। दंपती का तीन वर्षीय पुत्र अन्नू है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज कम लाने को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे।

अनमोल ने कई बार अपने माता-पिता को इस बारे में बताया था। उन लोगों ने बेटी को समझा दिया था। आरोप लगाया कि सोमवार रात करीब दो बजे अनमोल को फंदे पर लटकाकर मार दिया गया। ससुराल वालों ने उन्हें मौत की सूचना भी नहीं दी। पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर परिजन बरेली पहुंचे। उन्होंने देखा कि अनमोल का शव घर में पड़ा था और उसके गले पर फंदे के निशान थे। 
विज्ञापन


इन पर हुई रिपोर्ट
थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मां संतोष कुमारी ने अनमोल के पति आकाशदीप, ससुर राजेश कुमार, कल्याण सिंह, सास कमलेश, देवर शुभम और ननद दीक्षा उर्फ पूजा व शिवानी उर्फ कुंजा पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन सभी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिहाज से बुलाया गया है।

विज्ञापन

कुंवरपाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
बिथरी चैनपुर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी
थाना बिथरी चैनपुर इलाके के गांव रामचंद्रपुर निवासी 22 वर्षीय कुंवरपाल का शव उन्हीं के घर में फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पता लगा कि पत्नी के मायके जाने और फोन पर अनबन के बाद कुंवरपाल ने यह कदम उठा लिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने कुंवरपाल का शव पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचाया। 

परिजनों ने जानकारी दी कि सोमवार रात कुंवरपाल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा को दी गई। एसओ ने बताया कि कुंवरपाल की पत्नी जशोदा करीब पांच दिन से अपने मायके में थी। परिजनों के मुताबिक, दंपती में किसी बात पर विवाद हो गया था। पत्नी के जाने के बाद भी कुंवरपाल ने उसे कॉल की लेकिन शायद किसी बात पर वह आहत हो गया। परिवार ने किसी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। घटना की खबर पाकर जशोदा भी मायके से ससुराल आ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें