फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो लाख और बाइक के लिए महिला को पीटा, किया बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। दहेज में दो लाख व बाइक नहीं मिले तो ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर बेघर कर दिया। अससे नाराज विवाहिता ने संबंधितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव डडिया नजमुल निशा के नंदराम की मौत आठ माह पूर्व हो गई थी। नंदराम की पत्नी भगवान देई को तीन बच्चे हैं। ससुर भूपराम व सास सुमन लता ने अपने छोटे बेटे सुनील के साथ विधवा बहु की शादी करवा दी। छह सितंबर को ससुराल के लोग बहू से दहेज में दो लाख रुपये नकद व एक बाइक की मांग की। असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने मारपीट कर पीड़िता को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पिता ने बेटी के ससुरालियों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें