फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज न देने पर प्रसव पीड़ा के दौरान महिला से मारपीट, घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने प्रसव पीड़ा के दौरान महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीलीभीत के थाना जहानाबाद के शाही गांव निवासी नरेश पाल सिंह ने बेटी पुष्पा देवी का विवाह खंजनपुर गांव के विपिन कुमार के साथ वर्ष 2017 में किया था। उसके कुछ दिनों बाद दहेज स्वरूप मांग पर मायका पक्ष के लोगों ने बाइक खरीदकर सौंप दिया। इसी बीच विवाहिता ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद भी ससुराली जन प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि 29 अगस्त को विवाहिता को प्रसव पीड़ा होने पर ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसे सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया। यहां उसने एक और पुत्र को जन्म दिया, लेकिन यहां कोई ससुराली जन नहीं पहुंचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें