तहरीर मिलने के बाद सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है पुलिस
नवाबगंज। बैंक में आए ठगों ने एक छात्र से 20 हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गए, जब छात्र को एहसास हुआ, तब उसने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस बैंक के सीसी कैमरों की फुटेज निकालकर जांच पड़ताल कर रही है।
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के अमशाह गांव के भगवत सरन राठौर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा लोकेश कुमार कस्बे के एक इंटर काॅलेज में कक्षा 12वीं का छात्र है। बृहस्पतिवार को छात्र कस्बे के बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में 20 हजार रुपये जमा करने पहुंचा। इसी बीच उसके पास दो लोग आए। उससे 20 हजार के नोट मांगे और उसके बदले में ऑनलाइन 20 हजार रुपये जमा करने की बात कही। इस पर युवक राजी हो गया। दोनों ठगों ने उसे कागज की कतरन के ऊपर लगे पांच सौ रुपये के नोट के बंडल को एक लाख बताते हुए थमा दिए और कहा कि उन्हें 20 हजार किसी को देने हैं, जब काफी देर तक दोनों लौट कर नहीं आए तो उसने रुमाल को खोलकर देखा तो उसमें पांच सौ रुपये का एक नोट ऊपर लगा मिला और नीचे कागज की कतरन लगी थी। संवाद