फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटा नहीं होने पर महिला को पीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव कादरगंज निवासी अंगूरवती ने पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी दस वर्ष पूर्व भमोरा थाना के गांव पड़री निवासी गौतम सिंह से हुई थी। इन दस वर्षों में उनको दो बेटियां हुईं, लेकिन सास बालवती बेटा नहीं होने के ताने मारती थी। इस बीच पति भी मारपीट करता रहता। कुछ दिनों से वह लोग मायके से और दहेज लाने की मांग करने लगे। इन्कार करने पर घर से निकाल दिया। फिर रिश्तेदारों के समझाने पर वापस बुला लिया, लेकिन पिछले महीने जून में मारपीट कर बेटियों के साथ घर से निकाल दिया गया। उस दौरान विवाहिता तीन माह की गर्भवती थी। मारपीट के कारण वह बेहोश हो गई। थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें