फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिरौली के विकास के लिए मिले 11 करोड़

विज्ञापन
सिरौली। स्वागत समारोह में सांसद का स्वागत करते पार्टीजन
विज्ञापन
नगर बोर्ड की बैठक में तीन प्रस्ताव हुए पास, भेदभाव पर सदस्यों ने लगाए आरोप
विज्ञापन

सिरौली। नगर बोर्ड की बैठक में तीन प्रस्ताव पास किए गए। इसके अलावा वित्तीय बजट 2024-25 के लिए नगर के विकास के लिए 11 करोड़ रुपये मिले। चेयरपर्सन चमन सकलैनी की अध्यक्षता में सदस्यों ने इन प्रस्ताव पर सहमति जताई, जबकि पानी की टंकी के निर्माण के लिए जल निगम को प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि कुछ सभासदों ने असंतुष्टि जताई।
इसमें सभासद डॉ. शेखू ने आरोप लगाया कि जो विकास कार्य बैठक में सभासद की ओर से नोट कराए जाते हैं। नगर पंचायत उनके विपरीत विकास कार्य कराती है। मोहल्ला साहूकारा के सभासद शिशुपाल सिंह चौहान ने ठेकेदार पर उनके मोहल्ले में हैंड पंप में मानक से कम रिबोर कर पाइप डलवाया, जिससे नाल द्वारा दूषित पानी निकल रहा है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राजेंद्र नाथ तिवारी, सभासद अकरम अली, चंदन, डॉॅ. शेखू शक्कन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरौली के विकास पर सांसद ने दिया जोर
सिरौली । आंवला नवनिर्वाचित सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि सिरौली का विकास उनकी हमेशा प्राथमिकता में रहेगा। यह विचार सांसद ने नगर में अपने स्वागत कार्यक्रम में व्यक्त किए। चुनाव जीतने के बाद पहेली बार सिरौली आए सांसद का यहां के लोगों ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता अमित राज सिंह उर्फ रज्जन, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी, सपा जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर सांसद नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां चैयरमैन चमन सकलैनी आदि ने उनका स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें