फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डी फार्मा छात्र की हत्या के मामले में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। डी फार्मा छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी महिला रिंकी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव इटौरिया में 28 अगस्त को डी फार्मा के दूसरे वर्ष के छात्र लालू का शव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मिला था। इसके बाद लालू के पिता उमेश ने तहरीर देकर प्रेम-प्रसंग के चलते एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई थी। विवेचना में पुलिस ने हत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी महिला रिंकी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। इसके बाद न्यायालय ने महिला को जेल भेज दिया। इस मामले में महिला का पति इटौरिया निवासी विजय और राकेश पहले से ही जेल में है। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में अन्य दो आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें