फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'मेरे पति को जेल भेजो... आए दिन पीटता है', महिला ने एसडीएम से लगाई गुहार

Thu, 21 Aug 2025 11:31 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली के आंवला में एक महिला ने बुधवार को एसडीएम कोर्ट पहुंचकर अपने पति को जेल भेजने की गुजारिश की। पति को जेल भेजने के लिए एसडीएम को प्रार्थना पत्र भी दिया। लेकिन बाद में पति को कोर्ट से ही जमानत दे दी गई। 

विज्ञापन


भमोरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला बुधवार दोपहर बाद एसडीएम कोर्ट पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है और उसे प्रताड़ित करता है। इसलिए पति को जमानत न देकर जेल भेजा जाए। 

यह भी पढ़ें- UP: आईपीएस अंशिका वर्मा ने बनाया पुलिसिंग का डिजिटल हथियार, उर्स के दौरान भीड़ नियंत्रण में हुआ इस्तेमाल
विज्ञापन


आरोप लगाया कि मंगलवार रात को भी पति ने उसकी पिटाई की। शोर सुनकर मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने आकर उसको बचाया। महिला का कहना था कि अगर पति जेल नहीं गया और जमानत पर छूट गया तो घर पहुंचकर पहले की तरह ही उसकी पिटाई करेगा। 

विज्ञापन

दहेज के लिए पीटकर घर से निकालने का आरोप
मीरगंज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने दहेज को लेकर मारपीट करने, चार पहिया गाड़ी, 15 लाख रुपये नकद मांगने का आरोप लगाकर मीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता शिवानी पुत्री झम्मन लाल निवासी करमपुर थाना मीरगंज ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2024 में थाना कैमरी जिला रामपुर के गांव नील गौंटिया मुझियाना के अजय के साथ हुई थी। 

उसका पति अजय और ननद ज्योति एक चार पहिया गाड़ी और 15 लाख के लिए मारपीट करते थे। इस मामले में 31 जुलाई को उसे बेघर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें