बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। उसका पति बाल-बाल बचा। पोस्टमार्टम हाउस पर एटा निवासी गबरुद्दीन खान ने बताया कि वह बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा में दस साल से किराए के मकान में रह रहे हैं। उनकी पत्नी 30 वर्षीय सलमा भी साथ रहती थी। सलमा की तबीयत खराब थी।
गबरुद्दीन ने बताया कि वह सलमा को बाइक से फतेहगंज पश्चिमी में दवा दिलाने ले गए थे। शनिवार सुबह दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे तभी शंका पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे सलमा ट्रक के नीचे आ गईं। ट्रक ने उनको कुचल दिया। इस कारण उसकी मौत हो गई। सलमा के पांच बच्चे हैं, जो पोस्टमार्टम हाउस पर बिलख रहे थे।