फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज के लिए महिला और रिश्तेदारों को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दहेज लोभी पति ने दहेज के लिए अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी पत्नी और उसके परिजनों को घर में बंधक बनाकर पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उनके चंगुल से आजाद कराया। पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर थाना क्योलड़िया में दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ज्योत जागीर निवासी प्रेमराज दो वर्ष पहले अपनी बेटी नेहा का विवाह जनपद पीलीभीत के शाही गांव में किया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही नेहा के पति समेत ससुराल वालों ने उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज में तीन लाख रुपये और सोने की चेन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर नेहा को प्रताड़ित करने लगे। इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन मामला नहीं निपटा।
सोमवार को प्रेमराज अपनी पत्नी चंदन देवी और बेटे अजय के साथ बेटी नेहा को लेने उसके ससुराल शाही पहुंचे। आरोप है कि उनके दामाद ने अपने परिजनों के साथ मिलकर सभी को घर में ही बंधक बनाकर पीटा। सूचना पर आई पुलिस ने सभी को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें