पूछताछ में कबूल लिया जुर्म
घरवालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी तो वही शक के दायरे में थे। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने रात में ही पत्नी व बेटे को हिरासत में ले लिया। देर रात पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। मृतक की पत्नी रेखा ने पुलिस को बताया कि पति दिन-रात शराब पीता था। उनकी और बच्चों की पिटाई करता था। रविवार दोपहर वह किसी दावत में गया था। वहां वह नशे में झगड़ा करके आया और फिर घर में छत पर बैठकर उन्हें और बेटी पिंकी को गाली देकर पीटने लगा।
यह भी पढ़ें- Budaun News: फार्म हाउस पर मिला चौकीदार का रक्तरंजित शव, हत्या या हादसा... पता लगाने में जुटी पुलिस
बालकराम की मौत से घबरा गई थीं मां-बेटी
गुस्साई रेखा ने बेटी के साथ मिलकर डंडा व पटली आदि उठाकर पति की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बालकराम का बेटा अजय पिता की मौत के बाद घर आया था। उसका घटना में कोई हाथ नहीं मिला। मां-बेटी का भी कहना है कि हत्या करने का इरादा नहीं था, मौत के बाद दोनों घबरा गई थीं। इसलिए पुलिस को सूचना नहीं दी।