फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला ने चौकी इंचार्ज पर लगाया छेड़खानी का आरोप, एसएसपी से शिकायत

Mon, 06 Jan 2025 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

महिला ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज ने उसे अकेले बुलाया और जबरन राजीनाम लिखवा लिया। उससे छेड़खानी भी की। वहीं चौकी इंचार्ज ने आरोप बेबुनियाद बताए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र की चौकी टांडा छंगा के इंचार्ज पर महिला ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने मामले में शिकायतीपत्र एसएसपी को देकर चौकी प्रभारी व गांव के तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि एक जनवरी को चौकी इंचार्ज ने उन्हें व उनके पति को चौकी में बुलाकर गांव के लोगों द्वारा अवैध संबंधों का आरोप लगाकर उनके विरुद्ध प्रार्थना पत्र आने की बात बताई थी। महिला का कहना है कि उन्होंने चौकी इंचार्ज के लगाए गए आरोपों का विरोध किया। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने उनके पति को गाली देने के साथ जेल भेजने की धमकी दी। महिला ने प्रार्थना पत्र के झूठा बताया तो चौकी इंचार्ज ने समझौतानामा लिख दिया कि गांव के चार लोगों ने, जो महिला के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया था, वो झूठा है।

दो घंटे तक चौकी में बैठाए रखा 
महिला का आरोप है कि दो जनवरी को चौकी इंचार्ज ने पति की अनुपस्थिति में बुलाकर फिर से राजीनामा लिखवाया। उससे छेड़खानी भी की। रात को पुलिस चौकी आने को कहकर दो घंटे तक चौकी में बैठाकर रखा। साथ ही महिला को पांच जनवरी को पुनः पुलिस चौकी आने को कहा।
विज्ञापन


ससुराल की दहलीज तक नहीं देखी: शादी के 25 दिन बाद मायके में दी जान, फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन


इधर, चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला का आरोप निराधार है। उन्हें पुलिस चौकी बुलाया ही नहीं था, वह खुद आई थी। गांव के लोगों ने महिला के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया था, जिससे चिढ़कर महिला ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। बाद में शिकायतकर्ताओं ने शिकायत वापस ले ली थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें