बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी बदायूं जिले में हुई है। उसने पति व ससुरालवालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मामले की रिपोर्ट सीबीगंज थाने में दर्ज कराई गई है।
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी युवती बदायूं जिले में शादी के बाद से उत्पीड़न का दंश झेल रही है। उसने अपने पति, ससुर और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने सीबीगंज थाने में ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र निवासी युवती का विवाह उझानी के गांव दहेमू निवासी युवक से हुआ है। युवती ने सीबीगंज थाना पुलिस को बताया कि उसका पति और ससुरालवाले उससे दहेज की मांग करते थे। ससुर और देवर उस पर गलत निगाह रखते थे। पति की गैरमौजूदगी में ससुर और देवर ने उससे गलत हरकत की।
आरोप लगाया कि पति से इसकी शिकायत की तो उसने बेरहमी से पिटाई की। कुछ दिन पहले पति और ससुराल वालों ने लात घूसों से पीटा और पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दी। चार लाख रुपये नहीं लाने पर ठिकाने लगाने की धमकी दी। सीबीगंज थाने में लड़की की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।