फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैंककर्मी बनकर खाते से निकाले 43 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर पीड़ित के खाते से बैंक कर्मी ने 43 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिजौलिया निवासी नवाब अहमद पंजाब के जालंधर सिटी में रहकर मजदूरी करते है। उनका खाता वहीं के एचडीएफसी बैंक में है, जहां से उनका क्रेडिट कार्ड बन रखा है। पीड़ित का कहना है कि सोमवार को उनके फोन पर बैंक कर्मी ने कॉल की। क्रेडिट कार्ड को चालू रखने के लिए ओटीपी बताने को कहा। वह उसके झांसे में आकर ओटीपी बता दिया, जिसके बाद उसके खाते से पहले 14670 और दो मिनट बाद ही 28260 रुपये कट गए। बैंक कर्मी ने शाम तक खाते में रुपयों के आ जाने की बात कही, लेकिन राशि खाते में नहीं पहुंची। उसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें