फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्याधुनिक मशीनों के साथ  तैयार है स्टेडियम का जिम

Mon, 30 Jan 2017 12:55 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
With sophisticated machines Jim is ready stadium - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब खिलाड़ी जिम में वर्जिश कर सकेंगे। एक्सरसाइज के लिए उपकरण शासन की ओर से भेज दिए गए हैं। रविवार को स्टेडियम के मल्टी परपज हॉल में उपकरणों को फिट किया गया। यहां कसरत करने के लिए खिलाड़ियों को सदस्यता लेनी होगी। बाहरी लोगों को भी जिम में प्रवेश देने के लिए विचार हो रहा है। 
विज्ञापन

प्रदेश में केवल लखनऊ और बरेली ही ऐसे शहर रहे जिन्हें जिम के लिए मशीनें दी गई हैं। इसके लिए स्थानीय खेल विभाग की भूमिका अहम है। करीब 34 प्रकार की मशीनें जिम में आई हैं। करीब 60 लाख रुपये लागत की यह अत्याधुनिक मशीनें हैं। इनको बनाने वाली कंपनी यूएसए की है। इलेक्ट्रानिक रनिंग मशीन में अपने मोबाइल और आईफोन को कनेक्ट कर संगीत का भी मजा लिया जा सकता है। महिलाओं के लिए पैडल मशीन है। मल्टी परपज हॉल और वेट लिफ्टिंग हॉल में इन मशीनों को फिट किया गया है। उप क्रीड़ा अधिकारी संतोष शर्मा, शमीम अहमद और क्रि केट कोच ओपी कोहली ने मौके पर मशीनाें को फिट कराया है। फरवरी से जिम को शुरू करने की योजना है। हालांकि जिम में आने वाले खिलाड़ियों से शुल्क लिया जाना है कि नहीं इसके लिए शासन से राय ली जाएगी। बाहरी लोगाें को भी जिम की सुविधा देने पर विचार किया जा रहा है। उप क्रीड़ा अधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि यहां जिम के साथ ट्रेनर की व्यवस्था भी होगी। यह कोच में से कोई भी हो सकता है। 

लखनऊ के साथ बरेली को जिम मिलना बड़ी बात है। कोशिश रही कि यहां लोगाें को सुविधा मिले। इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। शुल्क के बारे में शासन से राय ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुद्रिका पाठक, आरएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें