फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विंडरमेयर की रामलीला ने अयोध्या में मचाई धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपोत्सव में मंचन के बाद दर्शकों ने कलाकारों को लिया हाथों हाथ, किसी ने सेल्फी ली तो किसी ने आटोग्राफ
विज्ञापन

बरेली। विंडरमेयर थिएटर में दशहरा के मौके पर प्रस्तुत होने वाली रामलीला ने इस बार अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव में भी धूम मचाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लीला मंचन देखा।
इस उत्सव में श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल और रूस की रामलीलाएं आईं थी। भारत से विंडरमेयर की रामलीला का चयन किया गया। मंचन के दौरान कथा सुनाते हैं राम की कथा सुनाते हैं... टाइटल सांग के साथ रामलीला की शुरुआत करते हुए पंकज मौर्य ने सूत्रधार के रूप में दर्शकों को बांध लिया। शानदार मंचन के बाद जब कलाकार मंच से बाहर आए तो तमाम लोगों ने हाथों हाथ लिया। सुरक्षाकर्मी तक कलाकारों को हाथ मिलाकर बधाई देने पहुंच गए।
विज्ञापन

राम के रूप में दानिश खान और सीता के रूप में दीक्षा ने शानदार अभिनय से सभी का मन मोह लिया। लक्षमन-अचल सिसोदिया, भरत-भूपेंद्र कुमार, शत्रुघ्न-राघव द्विवेदी, हनुमान-अमन गुप्ता और दशरथ-पंकज कुकरेती बने। रावण की भूमिका अजय चौहान और जनक की नितिन अरोड़ा ने निभाई।
विज्ञापन

दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. बृजेश्वर सिंह ने बताया कि पंडित राधेश्याम कथावाचक की कृति पर आधारित इस रामलीला में राम चरित मानस और छम्मीलाल ढौंडियाल की पहाड़ी राम लीला का संगम भी मिलता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें