फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ रहेगी या पिता के घर जाएगी युवती... फैसला आज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

हाफिजगंज में दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने का मामला
विज्ञापन

मेडिकल में बालिग निकली युवती, दो समुदायों से जुड़ा मामला पुलिस अलर्ट

बरेली। दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने वाली युवती के सोमवार को कोर्ट में बयान होंगे। इसके बाद ही तय होगा कि वह पति के साथ जाएगी या पिता के घर में रहेगी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है।
विज्ञापन

हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा निवासी सुखपाल और शबाना के बीच चार साल से प्रेम संबंध थे। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण परिवार वाले विरोध में थे तो 19 जून को दोनों ने घर से भागकर शहर के अगस्त्य मुनि आश्रम में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने वीडियो वायरल करके सुरक्षा मांगी थी। वहीं, शबाना के पिता ने उसे नाबालिग बताते हुए थाना हाफिजगंज में सुखपाल और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश में लगी थी और सुखपाल के परिजन पर दबाव बना रही थी। शुक्रवार को एक भाजपा विधायक के हस्तक्षेप के बाद शबाना थाना पहुंची तो पुलिस ने उसका मेडिकल कराया गया, जिसमें वह बालिग पाई गई। इस दौरान उसके परिजन ने विरोध जताते हुए अस्पताल और महिला थाने में हंगामा भी किया। अब सोमवार को उसे अदालत में पेश करके बयान कराए जाएंगे, जिसके बाद तय होगा कि पति के साथ रहेगी या पिता के घर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें