फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गृहकर को लेकर अधिकारियों का करेंगे घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गृहकर को लेकर क्लेश थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बुधवार से अधिकारियों का घेराव करने की बात कही जा रही है। इस बार पांच मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जीआईएस सर्वे लागू होने के बाद गृहकर को लेकर काफी विवाद हुआ था। सपा पार्षद राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में पार्षद, व्यापारी और आम जनता ने आंदोलन शुरू किया था। अधिकारियों व महापौर की मध्यस्थता के बाद राहत देने के लिए कैंप आदि का आयोजन वार्ड वार किया गया। 31 अक्तूबर तक छूट और स्वयं कर की तारीख बढ़ाई गई। अब विभाग ने स्वयंकर फार्म लेना बंद कर दिया है, वहीं मैचिंग आदि की समस्या भी बरकरार है।
इन्हीं मुद्दों को लेकर पार्षद ने दोबारा से आंदोलन की चेतावनी दी है। पार्षद राजेश के मुताबिक उनके पास कई मामले आएं है, जिसमें 27 को स्वयंकर फार्म भर उपभोक्ताओं ने जमा किए। वहीं दिवाली की छुट्टियां मनाने को लेकर फार्म को वापस कर दिया गया, जबकि अधिकारियों ने स्वयं ही इसकी तिथि 31 अक्तूबर तक लागू की थी।
विज्ञापन


बताया कि कई आईडी की तो मैचिंग ही नहीं हुई है, तो उपभोक्ता अपना बिल कैसे भरे। जीपीएस फोटो भी जनता खुद लेकर आ रही है और बिलों को ठीक करा रही है। जीआईएस सर्वे की टीम हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।


जीआईएस सर्वे में जो भी समस्याएं हैं उनको सही कराया जाएगा। आंदोलन या घेराव की बात सामने नहीं आई है। अगर कोई समस्या लेकर आता है तो उसका नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें