फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल रेडीनेस मेला के जरिए बच्चों को करेंगे तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग व प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में फरीदपुर व बिथरी चैनपुर ब्लॉक के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्कूल रेडीनेस मेला आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मंगलवार को फरीदपुर ब्लाॅक से हुई। इसके जरिए विद्यालय में प्रवेश से पहले बच्चों को सीखने के लिए तैयार करने के साथ ही अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 15 ब्लॉकों में 2857 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यहां पर बच्चों की संख्या 2.99 लाख है। इसमें तीन से छह साल तक के बच्चों को स्कूल रेडीनेस मेला में शामिल किया गया है। प्रथम मेला 12 मई से 16 मई तक फरीदपुर ब्लॉक में व 16 मई से 21 मई तक बिथरी चैनपुर ब्लॉक में आयोजित होगा। वहीं दूसरा मेला दोनों ब्लॉकों में 15 जून से 20 जून तक होगा।
वर्जन :
प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर दो मेलों का आयोजन किया जाएगा। पहले मेले के बाद अभिभावकों को घर पर बच्चों के साथ सीखने-सिखाने की गतिविधियां दी जाएंगी, जबकि दूसरे मेले में बच्चों की प्रगति का उत्सव मनाते हुए रिपोर्ट कार्ड साझा किए जाएंगे। -देवयानी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें