फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निरीक्षण करने आएंगे  उत्तर रेलवे के जीएम

Thu, 17 Nov 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
रेवाड़ी में पटरी से उतरने से बची अजमेर हरिद्वार एक्सप्रेस
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के जीएम एके पुठिया बृहस्पतिवार को सीतापुर से बरेली तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण संबंधी जीएम का कार्यक्रम मुरादाबाद रेल मंडल कार्यालय और रेलवे स्टेशनों को मिल चुका है। बुधवार देर शाम तक रेलवे के अफसर और कर्मचारी जीएम के आने की तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुताबिक जीएम एके पुठिया बुधवार रात 2.30 बजे मुरादाबाद पहुंचना था। वहां से रात में 2.40 बजे रवाना होकर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे सीतापुर पहुंचेंगे। वहां से स्पेशल ट्रेन में बैठकर ब्रांच लाइन का निरीक्षण शुरू करेंगे। दोपहर 12.25 बजे शाहजहांपुर के रोजा स्टेशन पहुंचकर स्टेशन, लॉबी, रनिंग स्टाफ के लिए बने कमरों और बिजली उपकेंद्र का का निरीक्षण करेंगे। वहां दोपहर 1.15 बजे रवाना होकर 1.25 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंच जाएंगे। जहां प्लेटफार्म, स्टेशन पर बने बेबी केयर और इलेक्ट्रिक लाइट देखेंगे। 2.05 बजे शाहजहांपुर से रवाना होकर अपराह्न 3.10 बजे रसुईया स्टेशन पहुंचेंगे। वहां रेल विद्युतीकरण सबस्टेशन का उद्घाटन करेंगे। चनेहटी का नाम बदलकर बरेली कैंट स्टेशन कर दिया गया है। जीएम साढ़े तीन बजे बरेली कैंट पहुंचकर नई स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। नई रेलवे कॉलोनी बनाने की जमीन और किए गए कार्यों को भी देखेंगे। शाम 3.55 बजे जीएम जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां पुरानी लाइटों को बदलकर एलईडी लगा दी गई हैं। जीएम एलईडी लाइटों का उद्घाटन करेंगे। प्रेसवार्ता करने के बाद यूनियन नेताओं से मिलेंगे। शाम 4.55 बजे वह मुरादाबाद चले जाएंगे।
बृहस्पतिवार को रेलवे जंक्शन पर जीएम के आने की तैयारियां चलती रहीं। मुरादाबाद से आए सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा ने कामर्शियल और ट्रैफिक की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर सीएमआई संजीव दुबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें