फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं हल नहीं हुईं तो करेंगे तालाबंदी : संघ

Wed, 10 Apr 2024 04:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी मंगलवार को वित्त एवं लेखा कार्यालय पहुंचे। पहले से समय लेने के बाद भी अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले तो आक्रोशित शिक्षकों ने 27 अप्रैल को घेराव और तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने बताया कि शिक्षक की समस्याओं को लेकर पूर्व में दो बार पत्र दिया जा चुका है। उसके बाद भी उनका समाधान नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में पदाधिकारियों ने 27 अप्रैल को वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय का घेराव और तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंगलवार को लेखाधिकारी से समय लेकर संगठन के पदाधिकारी मिलने पहुंचे थे, लेकिन वह नहीं मिले। फोन पर वार्ता में उन्होंने चुनाव का हवाला देकर सवालों को टाल दिया। इस दौरान मंडलीय मंत्री केसी पटेल, सतीश शर्मा, हिरदेश चौहान, तपन सिंह मौर्य, ललित गंगवार, मोर किशोर मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें