फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, खाका हो गया है तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश के 75 जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज की सुविधा उपलब्ध कराने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। बरेली समेत सिर्फ 14 ही जिले अब ऐसे हैं जहां सरकारी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं। बरेली में भी सरकारी मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। उन्होंने साफ किया कि सपा शासन में प्रदेश में सिर्फ 13 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली का नाम शासन की प्राथमिकता सूची में है। इस जिले में कानून-व्यवस्था के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को भी बेहतर बनाने का प्रयास हो रहा है। बरेली में मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इस पर कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
उन्होंने कहा कि जिन जिलों में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, वहां सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाने को प्राथमिकता में रखा गया है। तीन सौ बेड के अस्पताल को शुरू कराने की बात कही। डॉक्टरों की कमी के सवाल पर कहा, मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से बांड भरवाया जा रहा है कि दो साल वे सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें