फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की रेवड़ी... फिर आधे ही शहर में हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मौसम की रेवड़ी... फिर आधे ही शहर में हुई बारिश
शहर के बाहरी क्षेत्र के साथ देहात के ज्यादातर इलाकों में भी बगैर बरसे चले गए बादल
इस बार पूरे मानसून भर जारी रहा है खंड वर्षा का दौर
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। रेवड़ी पर सिर्फ सियासी बहस नहीं हो रही बल्कि मौसम की रेवड़ी पर भी इस बार लोग हैरत में हैं। मानसून की शुरुआत से ही खंड वर्षा का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी शहर के कुछ इलाकों में ही बारिश होकर रह गई। देहात के भी ज्यादातर इलाकों में बारिश नहीं हुई।
मानसून के दौरान इस बार जिले में पिछले कई सालों की तुलना में काफी कम बारिश हुई है। इसके साथ पूरे मानसून के दौरान अब तक ऐसा एक-दो बार ही हुआ है, जब पूरे जिले में एक साथ बादल बरसे हों। खंड वर्षा का यह हाल रहा है कि कई बार एक किलोमीटर के दायरे में भी कभी एक साथ बारिश हुई और कभी नहीं। बुधवार को भी शहर में सुबह 11 बजे के बाद करीब घंटे भर तेज बारिश हुई, लेकिन बदायूं रोड और लाल फाटक रोड जैसे शहर के कई बाहरी इलाके सूखे रह गए। देहात के ज्यादातर इलाकों में भी बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

हालांकि शहर में बारिश होने के बाद तापमान में जरूर गिरावट आ गई। इससे पहले करीब तीन दिनों बादल तो मंडरा रहे थे पर पश्चिमी विक्षोभ न बन पाने की वजह से गर्मी और उमस लोगों को बेहाल कर रही थी। बुधवार तड़के हवाओं की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम होने के बाद शहर में निमभन वायुदाब का क्षेत्र बनना शुरू हुआ। सुबह करीब 11 बजे के बाद बूंदाबांदी और फिर तेज बारिश शुरू हो गई। एक घंटे की बारिश के बाद आसमान फिर साफ हो गया और धूप निकल आई लेकिन नमी की अधिकता से तापमान नियंत्रित रहा।
विज्ञापन

अगले चार दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ अभी चार दिन और बना रहेगा। इस बीच अनुकूल माहौल बनने पर अच्छी बारिश भी हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 35.4 डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री बढ़त के बाद 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें