फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लेपर्ड जोन और डियर पार्क में पीटीआर और दुधवा से लाए जाएंगे वन्यजीव

Mon, 29 Jan 2024 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुधीर कुमार शर्मा ने 20 जनवरी को जिले का दौरा कर मिनी जू (चिड़ियाघर) और फॉरेस्ट, क्लाइमेट चेंज एंड वाइल्ड लाइफ यूनिवर्सिटी की संभावनाएं तलाशी थीं। इसमें मिनी जू के लिए सीबीगंज स्थित वन विभाग की 60 हेक्टेयर भूमि को उपयुक्त पाया गया था। मिनी जू के लिए इसमें से 12 हेक्टेयर भूमि का दिसंबर में सर्वे किया गया था। सीबीगंज में वन विभाग का अनुसंधान केंद्र भी है। भविष्य में मिनी जू का विस्तार भी आसानी से हो सकेगा। शासन को दिसंबर में ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

सीबीगंज में मिनी जू के साथ तहसील सदर के मंझा गांव में फॉरेस्ट, क्लाइमेट चेंज एंड वाइल्ड लाइफ यूनिवर्सिटी भी प्रस्तावित है। यूनिवर्सिटी के लिए 135 हेक्टेयर भूमि चिह्ति की जा चुकी है। सीबीगंज में प्रस्तावित मिनी जू के लेपर्ड जोन में बाघ, तेंदुआ, जंगली बिल्ली और डियर पार्क में हिरनों की कई प्रजातियों का दीदार हो सकेगा। इन वन्यजीवों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर), जिम कार्बेट पार्क और दुधवा नेशनल पार्क से लाया जाएगा। मिनी जू के निर्माण में करीब 126 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
मिनी जू के बाड़े जंगल की तरह तैयार किए जाएंगे। विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधों को भी यहां संरक्षित किया जाएगा। जू में वन्य जीवों के लिए अनुकूल माहौल और भोजन-पानी की भी व्यवस्था होगी। जू में कैंटीन, गेस्ट हाउस, पार्किंग, पार्क आदि की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

पर्यटन उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोई जू नहीं है। लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर में ही चिड़ियाघर हैं। बरेली में जू बनने के बाद यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसकी स्थापना के लिए वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना भी काफी रुचि ले रहे हैं। 2024-25 के बजट में जू के लिए धनराशि जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें