फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से लेकर संतोष तक का दरवाजा खटखटाया.. राहत भरा जवाब न पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ताजुश्शरिया के उर्स की अनुमति निरस्त कर दिए जाने के बाद दरगाह के जिम्मेदार लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। प्रशासन के कदम की जानकारी मिलने के बाद इन लोगों ने जिले के उच्चाधिकारियों के साथ शासन तक संपर्क साधा लेकिन कहीं से भी राहत भरा जवाब नहीं मिल पाया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी से भी मिलने पर विचार किया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि अगर इस्लामिया ग्राउंड पर अनुमति नहीं मिलती है तो उर्स को कहीं और आयोजित करने का भी निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि इस बारे में रविवार को तब निर्णय लिया जाएगा, जब बाहर गए जांनशीन ताजुश्शरिया मुफ्ती असजद रजा खां कादरी लौट आएंगे।
विज्ञापन

इस्लामिया ग्राउंड पर होने जा रहे ताजुश्शरिया के उर्स की परमिशन रद्द होने के बाद से ही दरगाह के जिम्मेदार लोग प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर संपर्क साधने में जुट गए। जमात रजा मुस्तफा के उपाध्यक्ष और उर्स प्रभारी सलमान हसन खां ने सुबह सांसद और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से बात की। इसके बाद उन्होंने लगभग दस बजे जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह से भी बात की। इसके बाद उर्स की कोर कमेटी के लोग जिलाधिकारी से मिलने भी पहुंचे और उनके सामने अपना पक्ष रखा। बताया जाता है कि रात में ये लोग एडीजी से भी मिलने पहुंचे।
उर्स प्रभारी सलमान मियां बताया कि शासन में भी अधिकारियों से इस मसले पर बात हुई है। कहीं से अभी कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल पाया है। चूंकि यह मामला शासन तक चला गया है लिहाजा मुख्यमंत्री से भी बात करने की कोशिश की जाएगी। आज चूंकि मुख्यमंत्री बनारस में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर व्यस्त हैं लिहाजा रविवार को कोई बात हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें