फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमंत की पत्नी को मिलेंगे 32 लाख और नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ड्यूटी के दौरान बुधवार हाथी के हमले में मारे गए हेमंत की पत्नी को विभाग नौकरी देगा। इसके अलावा अलग-अलग मद में 32 लाख रुपये भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक ललित कुमार वर्मा ने बताया कि वन रंक्षक हेमंत अधिकारियों के निर्देश पर बहेड़ी क्षेत्र में पहुंचे दो हाथियों को वापस उन्हें जंगल भेजने के लिए उसकी रेकी करने टीम के साथ गए थे। हाथी के करीब पहुंच जाने के कारण हाथी ने हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हेमंत की मौत ड्यूटी के दौरान हुई है। इस लिए उनके परिवार को ड्यूटी के दौरान हादसे में मौत पर 25 लाख रुपये, वन्यजीव के हमले में मारे जाने के कारण सरकार की ओर से मुआवजे के रूप में पांच लाख रुपये और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उनकी पत्नी को प्रदान की जाएगी। इसके अलावा यदि पत्नी चाहेंगी तो मृतक आश्रित में उन्हें नौकरी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें