फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुआं किया... पटाखे दागे, लेकिन हाथी टस से मस नहीं हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। नेपाल के जंगल से भटक कर बहेड़ी पहुंचे हाथियों को वापस भेजने के लिए बुधवार शाम ढलते ही वन विभाग की टीम ने ऑपरेशन हांका शुरू किया। इसके लिए पटाखे दगाए, उपलों का धुआं कर मिर्च जलाई गई, लेकिन इतनी कवायद के बाद भी हाथी टस से मस नहीं हुए। अब अधिकारी किताबों का सहारा ले रहे हैं कि हाथियों को कैसे वापस भेजा जाए। अधिकारियों का मानना है कि पब्लिक की भीड़ कम होने के बाद हाथी वापस जा सकते हैं। वहीं, वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की टीम के लोगों के पास भी हाथियों के जंगल तक पहुंचाने के लिए मात्र एक दूरबीन, एक डिजिटल कैमरा और एक गाड़ी के सिवा कुछ नही हैं। महज काम चलाऊ संसाधनों के जरिए वन विभाग के अधिकारी दो मदमस्त हाथियों को नेपाल के जंगल तक खदेड़ने की कवायद में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें