बरेली। इस्लामिया इंटर कॉलेज में 9 और 10 जुलाई को प्रस्तावित उर्स कार्यक्रम पर विश्व हिंदू परिषद ने रोक लगाने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा है। महानगर अध्यक्ष दिव्य चतुर्वेदी के मुताबिक ये एक नई परंपरा डालने का प्रयास है। ऐसे आयोजनों से जनजीवन प्रभावित होगा। कहा, आला हजरत का उर्स काफी पुराना है इसलिए उस पर किसी को आपत्ति नहीं, लेकिन उनके परिवार के सदस्यों का उर्स होना जनसामान्य को प्रभावित करेगा। इस दौरान त्रिभुवन सिंह, अनुराग अग्रवाल, नीरू भारद्वाज व अन्य मौजूद रहे।